DECEMBER 9, 2022
post

Jasbeer Singh

(Chief Editor)

मामला पत्रकार रमेश शर्मा आत्महत्या:

post-img

राजपुरा 2 फरवरी (गुरप्रीत धीमन कुछ महीने पहले राजपुरा के सीनियर पत्रकार रमेश शर्मा की ओर से राजपुरा के शिवाजी पार्क में जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी जिसमें राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज उनके सुपुत्र निर्भय सिंह मिलिट्री व चार अन्य लोगों के नाम लिखकर वीडियो राजपुरा के सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख लोगों को भेजी गई थी और राजपुरा पुलिस की ओर से इस मामले में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज व उनके पुत्र निर्भय सिंह और चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था और कुछ दिनों पहले मान योग पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज को इस मामले में गांव जमानत दी गई थी और साथ ही कोर्ट की ओर से 2 हफ्ते के भीतर पुलिस इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के भी आदेश दिए गए थे। जमानत मिलने के बाद पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज तीन बार राजपुरा के सिटी थाना पहुंचे लेकिन किसी कारण एसएचओ सिटी राकेश कुमार उन्हें पुलिस स्टेशन में नहीं मिले और आज तीसरी बार फिर पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज राजपुरा सिटी थाना पहुंचे लेकिन आज भी इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर एचएचओ राकेश कुमार उन्हें नहीं मिले जिसके बाद हरदयाल सिंह कंबोज की ओर से बताया गया वह तीन बार खुद इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें पुलिस इन्वेस्टिगेशन में ज्वाइन नहीं किया गया। और सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार आज साम एसएचओ सिटी राकेश कुमार पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज को इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करवा सकते हैं।

Related Post