July 6, 2024 01:00:43
post

Jasbeer Singh

(Chief Editor)

Patiala News

Punjab: भाजपा में जाने की अटकलों पर सांसद सुशील रिंकू-शीतल अंगुराल ने लगाया विराम, कहा-पार्टी के वफा

post-img

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैली थी। जिसके बाद जालंधर में राजनीति काफी गरमा गई थी। मगर इसे लेकर दोनों नेताओं ने किसी भी मीडिया ग्रुप के साथ कोई बातचीत नहीं की थी।पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लग गया है। सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि ये सभी बातें निराधार हैं। मौजूदा आप सांसद सुशील कुमार रिंकू उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आप ने रिंकू को उप चुनाव में जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी से राजनीति की शुरुआत करने वाले विधायक शीतल अंगुराल अभी दिल्ली में है। सांसद रिंकू का स्पष्टीकरण-मैं पूजा के लिए अयोध्या में हूं सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूजा-अर्चना के लिए आए हैं। आज वह वाराणसी में संत गुरु कबीर धाम में माथा टेक चुके हैं। उन्हें भी खबरों के जरिए पता चला कि उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिंकू ने कहा कि वह अब भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और यहीं उनकी वफादारी है। वफादार ही रहेंगे। आज फ्लाइट के जरिए रिंकू अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से जालंधर आएंगे। वहीं जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव होकर कहा- वह फिलहाल दिल्ली हैं। बीजेपी जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। अंगुराल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनकी वफादारी है और वह भविष्य में भी किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। वह दिल्ली में हैं और शाम तक वह ट्रेन के जरिए जालंधर पहुंच जाएंगे।

Related Post