DECEMBER 9, 2022
post

Jasbeer Singh

(Chief Editor)

Latest update

श्री राम सेवा संकीर्तन मंडल द्वारा निर्धन विद्यार्थियों की सहायता कार्य एक अत्यन्त सराहनीय कार्य: प्

post-img

श्री राम सेवा संकीर्तन मंडल द्वारा निर्धन विद्यार्थियों की सहायता कार्य एक अत्यन्त सराहनीय कार्य: प्रिंसीपल रिपुदमन सिंह
-निर्धन और जरूरतमंद मरीजों को प्रतिमाह लगभग 25000 रूपए की दवाईयां भी देता है संकीर्तन मंडल
पटियाला 24 मई -श्री राम सेवा संकीर्तन मंडल द्वारा एस.डी.एस.ई सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की सहायता करने के लिए एस.डी.एस.ई स्कूल के प्रिंसीपल रिपुदमन सिंह ने इस मंडल के पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रांगण में सम्मानित किया। पटियाला शहर का एक ऐसा संकीर्तन करके जो भी धनराशि इक्टठी होती है उससे जहां एक ओर प्रतिमहा निर्धन और जरूरतमंद मरीजों को दवाईया प्रदान करके सेवा की जाती है। वहीं इस मंडल द्वारा प्रतिवर्ष जय भोलेनाथ जय भगवान हनुमान गऊशाला आश्रम सनौर में चारे और नमक दान करके गौमाता के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया जाता है यह जानकारी एस.डी.एस.ई स्कूल में संपन्न सहायता कार्यक्रम के दौरान श्री राम भक्त रंजू मल्होत्रा ने प्रदान की। यहां यह भी जिक्रयोग है कि रंजू मल्होत्रा ने भगवान श्री राम जी की प्रेरणा से लगभग चार वर्ष पूर्व एक संकीर्तन मंडल बना कर उसमें इक्टठी हुई धन राशि से निर्धन और जरूरतमंद मरीजों की दवाईयां देने का सेवा कार्य करने का विचार आया। इसके पश्चात उन्होंने अंजना बातिश और भावना खंगरवाल के साथ श्री राम सेवा संकीर्तन मंडल की स्थापना की। इस मंडल के माध्यम से यह मंडल आज तक 75 से ऊपर संकीर्तन कार्यक्रमों के माध्यम से 4 लाख रूपए से ऊपर उपरोक्त सेवा कार्यों पर लगा चुका है।
रंजू मल्होत्रा, श्रीमती अंजना बातिश और भावना खंगरावाल ने पटियाला शहर के धर्म प्रेमी सज्जनों से यह अनुरोध भी किया कि सभी भक्तजन अपने अपने घरों और व्यपारिक प्रतिष्ठानों में भगवान के संकीर्तन कार्यक्रमों का अधिक से अधिक आयोजन करके भगवान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ साथ समाज सेवा और गौमाता की सेवा में भी योगदान प्रदान करने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Related Post