post

Jasbeer Singh

(Chief Editor)

उज्जैन में शर्मसार कर देने वाली घटना , महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म, शराब पिलाकर की गई हैवानियत.

post-img

उज्जैन : कोयला फाटक क्षेत्र में एक फुटपाथ पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसे शराब पिलाकर ज्यादती की गई।कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेघनगर झाबुआ में रहने वाली 45 वर्षीय महिला उज्जैन में रहकर पन्नी आदि बीनकर गुजारा करती है। क्षेत्र में फल का ठेला लगाने वाले लोकेश पुत्र ओंकारलाल निवासी राजीव नगर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

Related Post

Instagram