post

Jasbeer Singh

(Chief Editor)

Latest update

ये क्या अब भारत में गाँधी जी की जगह एक्टर की तस्वीर लगने लगी पढ़े पूरी खबर ..

post-img

गुजरात न्यूज़ : नोट पर एक्टर अनुपम खैर की तस्वीर। चौंक गए न, जी हां, जालसाजों ने ठगी का ऐसा तरीका खोज निकाला, जिसे सुनकर, पढ़कर और देख कर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, जालसाजों ने सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाया। उससे सोना ले लिया और उसे करीब एक करोड़ रुपए के नकली नोट थमा दिए। अब क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुट गई है। वाकया गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। यहां सर्राफा बाजार में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ठगों ने एक व्यापारी को 1 करोड़ 30 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने दो किलो से करीब सोना (गोल्ड) खरीदा। इस दौरान ठगों ने व्यापारी को नकली नोट पकड़ा दिए। नोट सिर्फ नकली ही नहीं थी बल्कि नोटों पर गांधी जी की जगह बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। इस घटना से सवाल ये खड़ा हो रहा है कि ये सब इतना आसानी से कैसे हो गया? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बजाए स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया पुलिस के मुताबिक, नोटों की इन गडि्डयों की सील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बजाए स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। दरअसल, पुलिस के पास एक शिकायत आई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके साथ ठगी हुई है। पुलिस का मानना है ये गिरोह राजस्थान का हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, जालसाज सोने के बिस्किट के बदले व्यापारी को चिल्ड्रेन बैंक के नोट थमा गए। व्यापारी माणेक चौक पर सर्राफा का कारोबार करता है। व्यापारी को 2100 ग्राम सोने की डिलीवरी करनी थी। दोनों (व्यापारी और ग्राहक)की सीजी रोड स्थित आंगड़िया फर्म में सोना पहुंचाकर नकदी लेने की बात तय हुई। आंगडिया फर्म के पास तीन आरोपी नोट गिनने की मशीन और नोट लेकर खड़े थे। आरोपी ने व्यापारी के कर्मचारियों को सोने की डिलीवरी के समय 1.30 करोड़ के चिल्ड्रेन बैंक नोट दे दिए और तुरंत मौके से फरार हो गए।

Related Post