post

Jasbeer Singh

(Chief Editor)

हरियाणा के कोनसे इलाकों में हुई बारिश की संभावना...

post-img

RAINFALL NEWS :मौसम में परिवर्तन के साथ ही सोमवार को दिन भर ठंडी हवाएं चली। इससे तापमान में हल्की गिरावट हुई है। वहीं, मंगलवार को भी मौसम ठंडा रहने के बाद बुधवार को मौसम में परिवर्तन होने की उम्मीद है। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान के गिरावट होने के साथ लोगों को उमस से राहत मिलेगी। सोमवार को दिन के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास भी हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो मानसून के एक्टिव होने से अभी हल्की और मध्यम वर्षा की उम्मीद है। विज्ञानियों के अनुसार हवा में अभी नमी है। साथ ही इस वर्षा से फसलों को फायदा होगा।वहीं, फतेहाबाद जिले में व्यापक बारिश न होने के कारण फसलें खराब हो रही है। अब मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिर से मानसून सक्रिय होगा।

Related Post

Instagram