हरियाणा (२६ अगस्त २०२४ ) : बादशाहपुर में आज भाजपा नेता जवाहर यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इस मौके पर सैकड़ो की तादाद में लोग इकट्ठे हुए। यह यात्रा वाटिका चौक से शुरू होकर बादशाहपुर के स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस जन आशीर्वाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा की नीति को घर-घर तक पहुंचना है कि आज जिस तरह से भाजपा प्रदेश में विकास कर रही है भाजपा में कितनी एसी योजना है जिससे हर ग़रीब को लाभ पहुँच रहा है जवाहर यादव ने बताया कि जिस तरह से देश में तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनी है, इस तरह प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव अब नजदीक है और ऐसे में प्रदेश की जनता फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाने का काम तेजी से करेगी और फिर से नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि भाजपा पार्टी की एक सोच है। हर गरीब वर्ग का भला किया है कभी भी जातिवाद की राजनीति नहीं कि देश आज किस तरह से प्रगति कर रहा है। यह सब मोदी जी के कार्यकाल में हुआ है।
