5 साल में 3 चुनाव जीत चुके मेंबर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव , इस बार 2900 ही रहेगी वोटर्स की संख्या .....
- by Jasbeer Singh
- September 27, 2024
ELECTION 2024 : राजिंदरा जिमखाना क्लब के १९ अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर गुडविल ग्रुप और यूनाइटेड प्रोग्रेसिव ग्रुप के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। तय किया गया है कि दोनों ही ग्रुप को क्लब में बराबर का प्रतिनिधित्व मिलेगा। यानी 12 में से 6 सीट यूनाइटेड प्रोग्रेसिव ग्रुप तो 6 सीट ही गुडविल ग्रुप के खाते में जाएगी। एक ग्रुप को प्रेसिडेंट और ट्रेजरार के अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर की 4 सीट मिलेंगी, जबकि दूसरे ग्रुप को सेक्रेटरी,वाइस प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी के अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर की 3 सीट मिलेंगी। फार्मूला तो जरूर तय हो गया है, लेकिन किस ग्रुप को कौन सा पैनल मिलेगा? यह तय होना बाकी है। यह भी तय किया गया है कि 5 साल में 3 चुनाव जीतने वाले को भी इस चुनाव में मौका नहीं मिलेगा। इस नए फॉर्मूले के अमल में आने के बाद कई दिग्गज खुद ही फाइट से बाहर हो जाएंगे। इससे नए सदस्यों को क्लब की एग्जीक्यूटिव बॉडी में आने का मौका मिलेगा। गौर हो कि 6 साल से एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ते आ रहे यूनाइटेड प्रोग्रेसिव ग्रुप और गुडविल ग्रुप 24 अगस्त को आमने-सामने की लड़ाई को छोड़कर आम सहमति से चुनाव लड़ने के लिए सहमत हुए थे। इसके बाद से ही क्लब की राजनीति में नया बदलाव आया था। हालांकि हर साल चुनाव के पहले भी दोनों ग्रुप सीट शेयरिंग को लेकर मीटिंग करते थे, लेकिन कुछ सदस्यों की महत्वाकांक्षा की वजह से सीट शेयरिंग का फार्मूला सिरे नहीं चढ़ पाया था। 2022 में 7-5 का फॉर्मूला तय हो गया था, लेकिन चुनाव के दो दिन पहले ही असहमति सामने आ गई थी, लेकिन इस चुनाव में सब कुछ पहले ही तय हो चुका है। इस बार 2900 ही रहेगी वोटर्स की संख्या पिछले 4 साल में यह पहला चुनाव होगा, जिसमें पिछले चुनाव की तरह वोटर्स की संख्या 2900 ही रहेगी। 2022 के चुनाव में जहां कुल वोटर 2870 थे, वहीं 2021 के चुनाव में कुल वोटर्स २८२० थे। 2020 के चुनाव में वोटर्स की संख्या 2800 ही थी। नए मेंबर्स बनाकर पुरानी मैनेजमेंट क्लब की आय में बढ़ोतरी करती रही, लेकिन मौजूदा मैनेजमेंट ने जिमखाना क्लब की आय को बढ़ाने के लिए नए मेंबर्स को बनाने पर जोर नहीं दिया। 2 महीना 10 दिन पहले होने जा रहे हैं चुनाव बता दें कि 2022 में क्लब चुनाव महज 9 महीने में हो गए थे, जबकि 2023 में तत्कालीन मैनेजमेंट ने करीब 15 महीने का कार्यकाल पूरा किया था। इस बार एग्जीक्यूटिव बाडी का चुनाव 2 महीना 10 दिन पहले ही होने जा रहा है।
