एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, बीच मैच में खाली करवाया गया पूरा स्टेडियम...
- by Jasbeer Singh
- September 17, 2024
Entertainment : 'बिग बॉस' विनर्स मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव ECL 2024 मैच की वजह से सुर्खियों में हैं। एल्विश हरियाणवी हंटर्स टीम के और मुनव्वर मुंबई डिसरप्टर्स टीम के कैप्टन हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में उनकी टीमें के बीच मुकाबला हुआ और मैच से पहले दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली। हालात तब बेकाबू हो गए जब 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर को मैच के दौरान भीड़ के कुछ लोगों से जान से मारने की धमकी मिली।स्टेडियम में दर्शक नजर नहीं आए। लेकिन मैनेजमेंट के सदस्य मौजूद रहे। इसलिए मैच जारी रहा। हालांकि इस चौंकाने वाली घटना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, लेकिन अभी तक एल्विश या इवेंट आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
